मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा विभिन्न पदों के लिए एमपीईएसबी भर्ती अधिसूचना 2026 (MPESB Recruitment 2026 Notification)
जारी किया गया है। इसमें वन रक्षक (Forest Guard) के कुल 728 पदों पर और क्षेत्र रक्षक के 169 पदों पर भर्ती की जानी है। मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती 2026 (MP Forest Guard Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तय की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस लेख में भी आवेदन पत्र भरने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें ।
एमपीईएसबी वन रक्षक आवेदन डायरेक्ट लिंक
एमपी वन रक्षक के लिए आवेदन कैसे करें, क्या पात्रता है, परीक्षा कब आयोजित होगी? इत्यादि की जानकारी के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
एमपी वन रक्षक सिलेबस देखें
एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती परीक्षा - अवलोकन
मुख्य बिंदु विवरण
परीक्षा संचालक
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
परीक्षा का नाम: वन रक्षक भर्ती 2026
आवेदन मोड: ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट: esb.mp.gov.in
कुल पद: वन रक्षक - 728 क्षेत्र रक्षक - 169
आवेदन तिथियां: 28 फरवरी - 14 मार्च 2026
आवेदन सुधार: 28 फरवरी - 19 मार्च 2026
आयु: 18-33 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट)
आवेदन शुल्क
सामान्य - 500 रुपए आरक्षित - 250 रुपए (एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस)
एडमिट कार्ड: सूचित किया जाएगा
परीक्षा तिथि: 7 अप्रैल 2026
एमपीईएसबी वन रक्षक रिजल्ट 2026: सूचित किया जाएगा
नोट- कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरने वाले उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क 60 रुपए और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से आवेदन करने वालों को 20 रुपए पोर्टल शुल्क देना होगा।
एमपी वन रक्षक भर्ती 2026- पात्रता मानदंड
एमपीईएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न विभागों के में भर्ती की जानी है। मंडल द्वारा विभिन्न पदों भर्ती के लिए अलग अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने चयनित पदों के अनुसार पात्रता मानदंड मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एमपी वन रक्षक पात्रता मानदंड 2026 (MP Forest Guard Eligibility 2026) में उम्मीदवार का किसी मान्यताप्राप्त विद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
एमपी वन रक्षक भर्ती 2026- शारीरिक मापदंड
मध्य प्रदेश वन रक्षक के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित शारीरिक मापदंड (MP Forest Guard Physical Standard 2026) पुरा करना अनिवार्य है।
एमपी वन रक्षक शारीरिक मापदंड (MP Van Rakshak Physical Standard)
मापदंड ऊंचाई सीने सामान्य
सीने का न्युन्तम फुलाव
पुरुष: 163 सेमी. 79 सेमी. 05 सेंमी
महिला 150 सेमी.
नोट- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट
एमपी वन रक्षक भर्ती 2026- शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026
मध्यप्रदेश वन रक्षक आवेदन 2026 कैसे करें?
बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश वन रक्षक 2026 आवेदन (MP Forest Guard Application 2026) केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन रद्द किए जाएंगे। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट esb.mp.gov.in या https://www.mponline.gov.in/portal/ से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ये सुनिश्चित करना होगा कि उन्होनें मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में वैध और सक्रिय पंजीकरण किया हो। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी वन रक्षक आवेदन 2026 कर सकते हैं।
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब अगर उम्मीदवार नए उपयोगकर्ता हैं तो प्रोफाइल पंजीकरण करें।
पंजीकरण करने के बाद लॉगइन विवरण दर्ज करें और एमपी ईएसबी वन रक्षक आवेदन फॉर्म भरें।
दस्तावेज निर्धिरत आकार में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
एमपी वन रक्षक भर्ती 2026- सिलेबस, एग्जाम पैटर्न
एमपी वन रक्षक एग्जाम पैटर्न 2026 (MP Forest Guard Exam Pattern 2026) में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्नों का प्रारुप वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। लिखित परीक्षा का समय 2 घंटे तय किया गया है। इसके साथ ही एमपी वन रक्षक सिलेबस 2026 (MP st Guard Syllabus 2026) में सामान्य हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान के 10वीं स्तर के प्रश्न शामिल होंगे।
एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती 2026 - एडमिट कार्ड
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपीईएसबी वन रक्षक एडमिट कार्ड (MPESB Forest guard Admit Card 2026) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के कुछ दिन पहले एडमिट जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके एमपीईएसबी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती 2026- परीक्षा केंद्र
उम्मीदवारों को एमपी वन रक्षक परीक्षा केद्र की सटीक जानकारी एडमिट कार्ड से प्राप्त होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से करीब 2 घंटे पहले रिपोर्ट करें। इसके साथ ही वे अपने साथ वैध पहचान पत्र आवश्य ले जाएं।
एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती 2026- रिजल्ट
मंडल द्वारा एमपीईएसबी वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक भर्ती 2026 परीक्षा रिजल्ट (MP Forest Guard Exam Result 2026) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के सभी चरणों के संपन्न होने के बाद एमपईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
एमपीईएसबी भर्ती 2026- वन रक्षक चयन प्रक्रिया
ईएसबी द्वारा वन रक्षक के पदों पर चयन होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण शारीरिक दक्षता, मापदंड परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को वन रक्षक कटऑफ अंक के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को अंत में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

