MP Excise Constable Admit Card 2025: एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार, esb.mp.gov.in पर Active होगा Direct Link
![]() |
mpjobalert |
MPESB Abkari Arakshak Admit Card 2025: एमपीईएसबी जल्द ही अपनी वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने पंजीकरण विवरण दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा 9 सितंबर 2025 को राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित होगी।
MP Abkari Arakshak Admit Card 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) जल्द ही आबकारी आरक्षक (Excise Constable) भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। यह परीक्षा 9 सितंबर 2025 से प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों पर होगी और इसमें कुल 253 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर लें, क्योंकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है। बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
MP Abkari Exam Date 2025: कब होगी एमपी आबकारी आरक्षक परीक्षा?
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित एमपी आबकारी आरक्षक परीक्षा 2025 का आयोजन 9 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा राज्यभर के निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ साथ रखना अनिवार्य है।
MP Abkari Exam Date 2025
MPESB Abkari Aarakshak Admit Card 2025 Kab Aayega?
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित अबकारी आरक्षक (Excise Constable) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी परीक्षा की तारीख 9 सितंबर 2025 है, तो अनुमान लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड 5 या 6 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना Application Number और Date of Birth दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
MP Excise Constable Admit Card 2025 - एमपी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
एमपीईएसबी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उनकी सभी जरूरी जानकारी होती है। इसमें नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, यूजर आईडी, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि और अन्य निर्देश शामिल होते हैं। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य आबकारी विभाग में आबकारी कांस्टेबल के 253 पदों को भरना है। एमपी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।
विवरण (Details)
जानकारी (Information)
भर्ती संगठन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
पद का नाम:- आबकारी कांस्टेबल (Excise Constable)
रिक्तियों की संख्या:- 253
एमपीईएसबी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा 2025
9 सितंबर 2025
एमपीईएसबी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 तिथि
5 या 6 सिंतबर 2025 अपेक्षित
आधिकारिक वेबसाइट
एमपी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 पर उपलब्ध जानकारी करें चेक
उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
परीक्षा तिथि और शिफ्ट
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा से जुड़ी जरूरी निर्देश
esb.mp.gov.in admit card: एमपी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
साथ में एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) ले जाना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।